Nitesh Tiwari's Ramayan Shooting Begins Today: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी आज 2 अप्रैल 2024 से रामायण की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रामायण को तीन पार्ट में बनाया जाएगा। इस बीच नितेश तिवारी ने पहले पार्ट की शूटिंग आज से शुरू कर दी है। रणबीर और साई पल्लवी को लीड रोल में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच अब फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण, जिसमें रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश और सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जहां रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता, यश को रावण और सनी देओल को हनुमान की भूमिका में लिया जा रहा है।
अब न्यूज पोर्टल बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रामायण आज 2 अप्रैल को मुंबई में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
आज रणबीर, साई पल्लवी और यश करेंगे शूटिंग की शुरुआत
रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी और उनकी टीम आज 2 अप्रैल से मुंबई में रामायण की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सिटी में एक सेट बनाया गया है और यहीं से इस दिव्य फिल्म को शुरू किया जाएगा। इस बीच रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश आज से ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
इस दिन होगी फिल्म का आधिकारिक घोषणा
निर्माताओं ने बड़े पैमाने पर फिल्म को लेकर रिसर्च पूरी कर ली है और प्री-प्रोडक्शन पर काम किया है और यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो रामायण की घोषणा राम नवमी के शुभ अवसर पर, यानी 17 अप्रैल, 2024 को की जाएगी।
