Ranbir Kapoor's Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म 'एनिमल' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अपकमिंग मूवी की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के लिए उनके साथ हाथ मिलाया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर ने नॉन-वेज खाना भी छोड़ दिया है। हाल ही में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की तीरंदाजी कोच के साथ कई पिक्स सामने आई है। इन पिक्स के वायरल होने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के लिए रणबीर कपूर ने तीरंदाजी सीखना शुरू कर दिया है।
रणबीर कपूर के फैन्स पेज पर अभिनेता की आर्चरी कोच के साथ कई पिक्स सामने आई हैं। डार्क ग्रे टी-शर्ट में रणबीर कपूर काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। इन पिक्स में रणबीर कपूर को आर्चरी कोच के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी फोटो में रणबीर कपूर जिम के अंदर हेडस्टैंड करते दिखी दे रहे हैं। भगवान राम के किरदार में फिट बैठने के लिए रणबीर कपूर अपनी फिटनेस पर भी खूब ध्यान दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें नितेश तिवारी और उनकी टीम ने फिल्म 'रामायण' की घोषणा करने के लिए 17 अप्रैल यानी राम नवमी का दिन चुना है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा, वहीं दूसरी ओर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का रोल प्ले करेंगी। मेकर्स ने यश को रावण के रोल के लिए चुना है। यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी।
