बॉलीवुड

अपनी सास सोनी राजदान के बर्थडे पर एकदम नए लुक में दिखे रणबीर कपूर, पैपराजी ने घेरा हो तो गए आग बबूला

Ranbir Kapoor get Angry on Paparazzi: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीती रात अपनी सासु मां सोनी राजदान के बर्थडे के मौके पर फैमिली डिनर एंजॉय करते हुए दिखे हैं। इस बीच उनकी पत्नी आलिया भट्ट के साथ ही सोनी और महेश भट्ट भी नजर आए हैं। जिसका वीडिया वायरल हो रहा है।

Image

Ranbir kapoor gets angry on paparazzi

Ranbir Kapoor get Angry on Paparazzi: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और पत्नी आलिया भट्ट एक साथ डिनर के लिए स्पॉट हुए हैं। दोनों स्टार्स ने यह फैमिली डिनर बीती रात आलिया की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) के बर्थडे के मौके पर एक साथ एंजॉय किया है। रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ ही सास सोनी राजदान और ससुर महेश भट्ट के साथ भी नजर आए हैं। जिसका वीडिया वायरल हो रहा है। एक वीडियो में रणबीर अपने ससुर महेश भट्ट से कुछ बातचीत कर रहे हैं और उन्हें उनकी गाड़ी तक बिठाकर आते हैं। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'

रणबीर और आलिया एक साथ आए नजर

रणबीर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच कल रणबीर का लुक भी काफी अलग दिख रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म तमाशा वाला लुक रखा हुआ है। फैंस को रणबीर का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। महेश भट्ट को बाय कहने के बाद रणबीर अपनी पत्नि आलिया भट्ट के साथ बाहर निकलते दिख रहे हैं।

रणबीर कपूर ने पैपराजी को मारा धक्का

एक वीडियो में आलिया और रणबीर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। उन्हें चारों तरफ से पैपराजी ने घेर लिया है। इस बीच जब वह अपने गाड़ी के नजदीर पहुंचते हैं तो वहां मौजूद पैपराजी को हाथ से हटा देते हैं। रणबीर यह भी कहते हैं कि 'ये आप लोग क्या कर रहे हो..' सोशल मीडिया पर अब रणबीर और आलिया का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article