बॉलीवुड

Ranbir Kapoor Fees: Animal के लिए रणबीर कपूर ने फीस में किया 300% का इजाफा, मेकर्स ने चुकाई इतनी मोटी रकम

Ranbir Kapoor Fees For Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही अपनी नई फिल्म एनिमल (Animal) के साथ दर्शकों के सामने होंगे। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर गैंगस्टर का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की है, जिसके बदले में उन्होंने मेकर्स से बहुत मोटी रकम वसूली है।

Image

Ranbir Kapoor Animal Fees

Ranbir Kapoor Fees: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को इंडस्ट्री ने हमेशा से नेक्स्ट सुपरस्टार के रूप में देखा था और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से ये साबित भी करके दिखाया है कि खान तिकड़ी के बाद इंडस्ट्री में उनका ही सिक्का चलेगा। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लगातार अच्छी फिल्में डिलीवर कर रहे हैं, जिस कारण निर्माता उन पर भरोसा जता रहे हैं और मेगा बजट फिल्में ऑफर कर रहे हैं। साल 2023 के अंत में रणबीर कपूर की एनिमल रिलीज होगी, जिसका डायरेक्शन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। इसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल (Animal) के लिए काफी मेहनत की है औऔर उसके बदले में उन्हें मेकर्स ने काफी मोटी फीस चुकाई है।

फिल्म Animal के लिए Ranbir Kapoor ने फीस में किया 300 प्रतिशत का इजाफा

मीडिया में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल के लिए मेकर्स से मनचाही रकम ली है। रणबीर कपूर को फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के लिए 20-25 करोड़ रुपये लिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर ने तू झूठी मैं मक्कार से तीन गुना फीस ली है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को लगभग 70-75 करोड़ रुपये लिए हैं। इसी के साथ रणबीर कपूर इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार्स में शामिल हो गए हैं। खान तिकड़ी के अलावा इतनी मोटी रकम केवल ऋतिक रोशन ही लेते हैं।

फिल्म Animal से मेकर्स को हैं बहुत सारी उम्मीदें

अभिनेता रणबीर कपूर की एनिमल से दर्शकों और ट्रेड पंडितों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों को लगता है कि जवान के बाद रणबीर कपूर की एनिमल वो मूवी हो सकती है, जो बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कारोबार करेगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज है और इसके लुक पोस्टर्स भी सभी के दिलों को भा चुके हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी बहुत शानदार है, जिस कारण हर कोई एनिमल के लिए एक्साइटेड है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article