बॉलीवुड

Ranbir Kapoor-Sai Pallavi स्टारर 'Ramayan' के लिए मुंबई में बनाई गई अयोध्या नगरी! इतने करोड़ में बना पूरा सेट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 4, 2024, 03:38 PM IST

Ranbir Kapoor and Sai Pallavi's Ramayan: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बीच नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण के लिए मुंबई में ही अयोध्या नगरी का एक सेट खड़ा किया है, जिसकी कीमत अब सामने आ रही है।

Image

Ranbir Kapoor, Sai Pallavi's Ramayana Set is worth 11 Crores

Ranbir Kapoor and Sai Pallavi's Ramayan: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बीच नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण के लिए मुंबई में ही अयोध्या नगरी का एक सेट खड़ा किया है, जिसकी कीमत अब सामने आ रही है। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अपने जीवन की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक के लिए तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि वह नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और खबरों की मानें तो इसके लिए 11 करोड़ रुपये का सेट बनाया गया है, जिसका एक वीडियो अब वायरल हो गया है।

हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निर्माताओं ने मुंबई के पास 11 करोड़ रुपये का सेट बनाकर अयोध्या शहर को जीवंत कर दिया है। रामायण तीन भागों में रिलीज़ होगी और पहले भाग का एक बड़ा हिस्सा अयोध्या के सेट पर शूट किया जाएगा।

रामायण टीम के एक सदस्य ने एक वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो गई है जिसमें अयोध्या सेट को एक बंद जगह पर खड़ा देखा जा सकता है। फिल्म को अयोध्या में शूट करने की बजाए मेकर्स ने इसे शूट करने के लिए 11 करोड़ की लागत का एक सेट मुंबई में ही खड़ा कर दिया है। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल के होने की भी खबरें सामने आई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article