बॉलीवुड

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में Ranbir-Alia करेंगे परफॉर्म, कपल ने शुरू किया डांस रिहर्सल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2024, 11:04 AM IST

Anant Ambani- Radhika Merchant Pre Wedding Celebration: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी के प्री फंक्शन के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुजरात के जामनगर पहुंच चुके हैं। कपल शादी के संगीत सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस करने वाला है।

Image

Radhika Merchant Anant Ambani (credit pic: instagram)

Anant Ambani- Radhika Merchant Pre Wedding Celebration: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी राधिका मर्चेंट संग शादी करने वाले हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी गुजरात के जामनगर में होगी। इस शादी में बॉलीवुड में कई सितारे शामिल होने वाले हैं। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 8 मार्च के बीच में होंगे। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडिया वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में रणबीर-आलिया के साथ आकाश अंबानी भी नजर आए। प्री वेडिंग फंक्शन में आकाश और श्वलोका डांस परफॉर्म करते नजर आए।

रणबीर और आकाश बचपन के दोस्त हैं। यहां तक कि दोनों राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साथ बैठे हुए नजर आए थे। अंबानी परिवार के फैन पेज ने कार्यक्रम स्थल से रणबीर और आलिया की फोटो शेयर की थी। फंक्शन में गुजराती स्नैक्स और चाट का भरपूर इंतजाम होगा। शादी से पहले डांस परफॉर्मेंस और Kankotri इवेंट्स की तैयारियां शुरू हो गई है।

प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे रणबीर-आलिया

शादी में मेहमानों के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। हल्दी से लेकर मेहंदी तक के फंक्शन 1 से 8 मार्च के बीच होगा। 2023 में अनंत और राधिका ने सगाई की थी। सगाई के फंक्शन के दिन राधिका ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। गोल्डन लहंगे में राधिका बला की खूबसूरत लग रही थी। कपल की सगाई में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article