बॉलीवुड

Heart of Stone Clash With Animal: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का होगा बॉक्स ऑफिस पर टकराव, साथ में रिलीज होगी पति-पत्नि की फिल्म

Heart of Stone Clash With Animal: पति रणबीर कपूर और पत्नि आलिया भट्ट की फिल्में बॉक्स ऑफिस में टकराने को तैयार हैं। दोनों की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन और एनिमल 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही हैं। यह पहला मौका है जब दोनों आमने सामने होंगे।

Image

animal vs Heart of

Heart of Stone Clash With Animal: रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। इसकी तीन वजह हैं पहली कि 14 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंधे, दूसरा कि दोनों की पहली एकसाथ वाली लीड फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई और तीसरी की दोनों एक बच्ची के माता पिता बने। जी हां, 6 नवंबर को आलिया और रणबीर ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम राहा है। अब दोनों के लिए साल 2023 में भी एक बड़ी खुशी का अपडेट सामने आया है। आलिया भट्ट अपने एक पहली हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं थी। इसका नाम हार्ट ऑफ स्टोन है। इसमें उनके साथ गैल गैडॉट के साथ काम कर रही हैं। इसकी रिलीज पर एक बड़ा जानकारी सामने आई हैं।

11 अगस्त को रिलीज होंगी फिल्म

आलिया और गैल की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें दूसरी बड़ी खुशी है कि इसी दिन रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल भी इसी दिन रिलीज हो रही है। यह पहली बार है कि रणबीर और आलिया बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे। इस टकराव में देखना यह है कि जीत किसकी होगी। रणबीर की एनिमल को कबीर सिंह फिल्म फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से रणबीर का पहला लुक रिलीज हुआ था। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट हार्ट ऑफ स्टोन के साथ हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट और जेमी डोर्नन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया के पास करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है। इसका डायरेक्शन करण कर रहे हैं।

End of Article