Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Celebrates Christmas: आज दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को मनाते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी फैमिली क्रिसमस डिनर के बाद महेश भट्ट के घर से बाहर आते हुए आलिया भट्ट का वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रविवार को महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर पर क्रिसमस डिनर के लिए गए थे। डिनर के बाद दोनों को घर से बाहर आते वक्त देखा गया है।
एक तरफ जहां आलिया भट्ट पीले रंग की फ्रिंज ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उन्होंने एक प्यारा सा सैंटा हेयरबैंड पहना हुआ था। आलिया के साथ रणबीर कपूर भी मौजूद थे। पैपराजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
आलिया भट्ट की ड्रेस पर टिकीं फैंस की नजरें
आलिया भट्ट ने एक पीले कलर की प्यारी सी ड्रेस पहनी हुई है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। क्रिसमस के मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ आलिया-रणबीर काफी खुश नजर आ रहे हैं। पैपराजी का ये वीडियो देश फैंस का रिएक्शन भी अब नजर आ रहा है।
