बॉलीवुड

Ranbir-Alia ने बेटी राहा के साथ सेलिब्रेट की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी, पत्नी की गोद में बैठे दिखे एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 06:23 PM IST

रणबीर और आलिया की शादी को 2 साल हो गए हैं। कपल ने सीक्रेटली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। कपल के वेडिंग एनिवर्सरी सेलेब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें उनके शेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को 2 साल हो गए हैं। कपल ने 14 अप्रैल को शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की। आलिया ने वेडिंग एनिवर्सरी पर खास अंदाज में पति को विश किया था। लेकिन अभी तक वेडिंग एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की फोटो सामने नहीं आई थी। कपल ने सीक्रेटली वेडिंग एनीवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस सेलिब्रेशन में कपल की बेटी राहा भी शामिल हुई थी। वेडिंग एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

रणबीर और आलिया के वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटो को उनके प्राइवेट शेफ ने शेयर किया है। एक फोटो में दोनों प्राइवेट डिनर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। एक कस्टमाइज मेन्यू कार्ड भी है जिसमें रणबीर और आलिया एक ही स्पेगिटी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक फोटो में रणबीर आलिया की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर- आलिया के वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

रणबीर-आलिया ने यूं सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी

रणबीर और आलिया एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कपल ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। शादी के 7 महीने बाद आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया था। रणबीर और आलिया अपने बेटी राहा से बहुत प्यार करते हैं। दोनों हर इंटरव्यू में अपनी बेटी के बारे में बात करते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया साथ में संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगे। लव एंड वार में रणबीर और आलिया के साथ विक्की कौशल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने साथ में ब्रह्मास्त्र में काम किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article