सलमान खान के घर पर हाल ही में 2 अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलते ही हमालावरों की तलाश शुरू कर दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 15 टीमें बनाई थी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है। एक्टर से मिलने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे उनके घर पहुंचे। एकनाथ शिंदे की गाड़ी पुलिस काफिले के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखाई दी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
सलमान खान से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde reached galaxy

ek nath shinde
एकनाथ शिंदे ने घटना की जानकारी मिलते ही सलमान खान को कॉल किया था। सलमान से उन्होंने पूरे घटना के बारे में जानकारी ली थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अमोल बिश्नोई ने ली थी। अमोल ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ये फर्स्ट और ल़ॉस्ट वॉर्निंग है। ये तो बस ट्रेलर था। अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी। इससे पहले भी लॉरेंस ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।
वहीं, सलमान खान के परिवार की तरफ इस मामले में अरबाज खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अरबाज ने कहा था कि इस घटना के बाद से हमारा पूरा परिवार सदमे में है। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि हमारे परिवार की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करेंगे। हम इस समय मुंबई पुलिस की पूरी मदद कर रहे हैं।
