बॉलीवुड

Race 4: फिल्म के लिए सैफ अली खान और इस एक्टर के साथ चल रही है वार्तालाप, रमेश तौरानी ने बता डाली सारी प्लानिंग

Saif Ali Khan Lock for Race 4: हाल ही में फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें खुलासा किया गया कि रेस 4 पर काम चल रहा है और केवल दो एक्टर्स को इसके लिए अप्रोच किया गया है। उन्होंने हर्षवर्धन राणे को टीम में लेने पर भी जवाब दिया है।

Image

Saif Ali Khan Lock for Race 4

Saif Ali Khan Lock for Race 4: फिल्म निर्माता रमेश तौरानी( Ramesh Taurani) ने कुछ समय पहले बताया था कि रेस का पार्ट 4 आने वाला है। बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाईजी में से एक रेस का पार्ट 4 फैंस को एक्साइटिड कर रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई कि रेस 4 बन रही है वैसे ही अटकलें लगनी शुरू हो गई कि इस बार रेस का हीरो कौन बनेगा। सोशल मीडिया पर सैफ अली खान, हर्षवर्धन राणे आदि कई स्टार्स के नाम सामने आए। आखिरकार अब जाकर फिल्म निर्माता ने सच्चाई बता दी है और फिल्म के हीरो से भी पर्दा हटा दिया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

हाल ही में फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें खुलासा किया गया कि रेस 4( Race 4) के लिए अभी केवल सैफ अली खान( Saif Ali Khan) और सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra) पर विचार किया जा रहा है। हम यह साफ करना चाहते हैं कि हम फिलहाल में रेस फ्रैंचाइज़ (रेस 4) की अगली किस्त के लिए केवल सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ चर्चा कर रहे हैं, जो वर्तमान में अपनी स्क्रिप्टिंग चरण में है। इस स्तर पर किसी अन्य एक्टर या एक्ट्रेस से संपर्क नहीं किया गया है। हम ईमानदारी से मीडिया और सोशल मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे झूठी खबरों से बचें और हमारी पीआर टीम से ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार करें।

बता दें कि पहले खबर सामने आ रही थी कि रेस 4 के लिए सनम तेरी कसम फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे को साइन किया गया है। लेकिन, अब जारी हुए बयान से साफ हो गया है कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं है। इस सवाल पर भी रमेश तौरानी ने कहा था कि हर्षवर्धन राणे को फिल्म के लिए साइन नहीं किया गया यह एक अफवाह है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article