Ranbir Kapoor To Yash Fees For Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवा की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम का किरदार अदा करेंगे तो वहीं सई पल्लवी देवी सीता और यश रावण के तौर पर नजर आएंगे। 'रामायण' (Ramayan) की शूटिंग मुंबई में हो रही है, जिससे जुड़ा लारा दत्ता और अरुण गोविल का लुक भी वायरल हुआ था। वहीं हाल ही में 'रामायण' से जुड़ी तीनों लीड कलाकारों की फीस का खुलासा हुआ है, जिसके बारे में सुनकर कोई भी अपना माथा पकड़ने को मजबूर हो जाएगा।
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 'रामायण' (Ramayan) के लिए सबसे ज्यादा फीस वसूली है। नितेश तिवारी की 'रामायण' तीन भागों में बनने वाली है, ऐसे में तीनों भागों को मिलाकर रणबीर कपूर की कुल फीस किसी बिग बजट मूवी की लागत से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। खबर की मानें तो रणबीर कपूर रामायण के एक भाग के लिे 75 करोड़ रुपये वसूलेंगे। ऐसे में तीन भागों के लिए उनकी कुल फीस 225 करोड़ रुपये होती है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि यश (Yash) 'रामायण' के तीनों भागों के लिए कुल 150 करोड़ रुपये वसूलेंगे।
बता दें कि सई पल्लवी (Sai Pallavi) भी अपनी साउथ फिल्मों की फीस के मुकाबले 'रामायण' (Ramayan) के लिए दोगुने पैसे वसूल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सई पल्लवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मूवी के लिए 2 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं। लेकिन 'रामायण' के एक भाग के लिए वह 6 करोड़ रुपये लेंगी। ऐसे में तीनों भागों की फीस 18 करोड़ रुपये होती है। हालांकि 'रामायण' में रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश की फीस के ये आंकड़े केवल एंटरटेनमेंट गलियारे में मौजूद खबरों के आधार पर बताए जा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इनकी पुष्टि नहीं करता है।
