बॉलीवुड

Exclusive! Ramayan Part 1 का हिस्सा नहीं होंगे Yash, रणबीर कपूर-साई पल्लवी शुरू करेंगे शूटिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 2, 2024, 04:32 PM IST

Exclusive! Yash not to Past of Ramayan Part 1: बॉलीवुड फिल्ममेकर नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 की शूटिंग आज 2 अप्रैल 2024 को फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी तो नजर आने वाले हैं हालांकि यश नहीं।

Image

Yash not to Part of Ramayan Part 1

Exclusive! Yash not to Past of Ramayan Part 1: बॉलीवुड फिल्ममेकर नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 की शूटिंग आज 2 अप्रैल 2024 को फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। इस बीच अब खबर सामने आ रही हैं कि फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी तो नजर आने वाले हैं हालांकि यश नहीं। पहले खबर सामने आ रही थी कि अब रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी आज 2 अप्रैल 2024 से रामायण की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हालांकि हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार अब यश फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा नहीं होने वाले हैं। बता दें कि रामायण को तीन पार्ट में बनाया जाएगा। इस बीच नितेश तिवारी ने पहले पार्ट की शूटिंग आज से शुरू कर दी है।

रणबीर और साई पल्लवी को लीड रोल में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। नितेश तिवारी की रामायण को भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। आइए अब फिल्म के इस नए अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

यश क्यों नहीं होंगे रामायण पार्ट-1 का हिस्सा?

रामायण को तीन भागों में बनाया जाने वाला है। कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि निर्माताओं ने प्रत्येक भाग के लिए कहानी को कैसे अलग किया है। पहले भाग में भगवान राम, अयोध्या में उनके परिवार, माता सीता के साथ उनके विवाह और उनके 14 साल के वनवास का परिचय दिया जाएगा। इसी वजह से फिल्म के पहले पार्ट में यश नहीं नजर आने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article