बॉलीवुड

रामानंद सागर के बेटे प्रेम ने प्रभास की आदिपुरुष पर किया रिएक्ट, बोले- रावण और हनुमान को बनाया विलेन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 17, 2023, 01:58 PM IST

Adipurush: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैंथ अब इस फिल्म पर रामानंद सागर के पोते प्रेम सागर ने अपना बयान दिया है। प्रेम सागर ने कहा कि आदिपुरुष टपोरी स्टाइल है।

Image

Prem Sagar Reacts on adipurush (credit pic: instagram)

Adipurush: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिकिया मिल रही है। कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद आई है। वहीं, कुछ लोगों को कहना है कि रामायण के नाम पर मजाक किया गया है। ओम राउत ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। आदिपुरुष में रामायण की कहानी को वीएफएक्स के साथ दिखाया गया है। ये एक मेगा बजट फिल्म है।

फिल्म में प्रभास ने राम, कृति सेनन ने माता सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। अब इस फिल्म पर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने किया है। प्रेम सागर ने आदिपुरुष की रामायण को टपोरी स्टाइल बताया है।

प्रेम सागर ने आदिपुरुष पर दिया रिएक्शन

प्रेम सागर ने कहा, मेरे पिता ने रामायण बनाते समय भी क्रिएटिव का इस्तेमाल किया था। इसके लिए उन्होंने पहले कई ग्रंथों को पढ़ा था और उसके बाद शो में छोटे- मोटे बदलाव किए थे। उन्होंने भगवान राम के भाव को समझा था। रामायण का मतलब सादगी है। उन्होंने कहा कि फिल्म की डायलॉग्स में चलती भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

आदिपुरुष एक मेगा बजट फिल्म है। फिल्म के रिलीज से पहले भी काफी विवाद हुआ था। मेकर्स ने फिल्म के बढ़ते विवाद को रोकने के लिए माता सीता का डायलाग हटा दिया था। माता सीता ने फिल्म में कहा था कि मैं भारत की बेटी हूं। इस बयान तो लेकर नेपाल ने आपत्ति जताई थी।। नेपाल का कहना था कि माता सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था। नेपाल ने कहा था कि हम इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दोंगे। मेकर्स ने रिलीज से पहले ही इस फिल्म से माता सीता का ये डायलॉग हटा दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article