Ram Setu VS Thank God Box Office Collection : दिवाली के खास मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राम सेतु (Ram Setu) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की थैंक गॉड (Thank God) रिलीज हुई है। दोनों फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। राम सेतु के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ram Setu Box Office Collection) में 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, अजय देवगन की थैंक गॉड के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कुछ खास नहीं है। फिर भी थैंक गॉड के मुकबले रामसेतु का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम सेतु ने तीसरे दिन 8.75 करोड़ की कमाई की है। हालांकि फिल्म की कमाई रेगुलर वीकडे से कम है। अक्षय कुमार, नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म यूपी, गुजरात और सौराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बड़े - बड़े मल्टी प्लेक्स में थिएर्ट्स की सीट्स खाली है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तीन दिन में कुल 35.40 करोड़ की कमाई की है।
राम सेतु ने थैंक गॉड को पछाड़ा
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म थैंक गॉड को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। अगर कमाई की बात करे तो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। अजय देवगन की फिल्म को राम सेतु ने पछाड़ा। फिल्म ने तीसरे दिन 4.15 करोड़ की कमाई की। थैंक गॉड ने तीन दिन में कुल 18. 25 करोड़ की कमाई की है। वीकेंड पर कोई चमत्कार ही फिल्म के गिरते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बचा सकता है। इन दोनों फिल्मों से दर्शकों को बेहद उम्मदें थी। लेकिन दर्शकों को दोनों ही फिल्म कुछ खास नहीं लगी।
राम सेतु में अक्षय कुमार ने आर्कियोलॉजिस्ट का रोल निभाया है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।
