बॉलीवुड

'पुरानी सोच छोड़ो वरना...' धुरंधर 2 देखने के बाद राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड को दी सलाह, कह डाली दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 26, 2026, 04:07 PM IST

Ram Gopal Varma on Dhurandhar 2: फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने एक बार फिर इंडस्ट्री को चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की जबरदस्त सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि बॉलीवुड को एक सलाह दी है। राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि...

Image

Image Source: IMDb

Ram Gopal Varma on Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने एक बार फिर इंडस्ट्री को चौंकाने वाला बयान दिया है। राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की जबरदस्त सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि बॉलीवुड को अब अपनी पुरानी सोच और अहंकार छोड़ देनी के सलाह दी है। राम गोपाल वर्मा का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड और फिल्म धुरंधर 2 को लेकर क्या बोला है।

राम गोपाल वर्मा ने कही बात

एक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह राम गोपाल वर्मा का एक नया ट्वीट है। इस ट्वीट में राम गोपाल वर्मा बॉलीवुड और फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि 'सिंडिकेट क्यों, सरकार क्यों नहीं? सिंडिकेट की कहानी इस आधार पर बनी है 'क्या होगा अगर भारत में कानून और व्यवस्था एक ही दिन में पूरी तरह ढह जाए?' ये फिल्म लगभग हॉरर फिल्म जैसी होगी, लेकिन किसी भूत-प्रेत की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए कि ये कुछ इंसानों के दिमाग में छिपे हुए डरावने विचारों को खोलकर दिखाएगी, जो वो बहुत खतरनाक तरीके से कर सकते हैं।सिंडिकेट एक ऐसी संगठन के उदय की कहानी है जो इतना ताकतवर, इतना जुड़ा हुआ और इतना पागलपन से चलने वाला होगा कि वो भारत के अस्तित्व को ही खतरे में डाल देगा। मेरा मानना है कि सिंडिकेट फिल्म धुरंधर 2 के बाद के दौर से मैच करेगा, इसलिए मैंने ये फैसला लिया है।

'मैंने नया जन्म लिया'

राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि जब मैं करीब 10 साल का था तो ऑटो रिक्शा ड्राइवर बनना चाहता था, क्योंकि मुझे एक्सीलेटर के व्रूम व्रूम की आवाज बहुत पसंद थी। फिर 15 साल की उम्र में मैं जंगल में रहना चाहता था, अपने एक कजिन से इंस्पायर्ड होकर। उसके बाद कुछ साल बाद इंजीनियर बनना चाहा और फिर मन बदलकर डायरेक्टर बनने का फैसला किया।इसी तरह मैं एनिड ब्लाइटन की किताबों का बहुत शौकीन था, लेकिन जब मुझे जेम्स हेडली चेज मिली तो मैंने वो छोड़ दीं, क्योंकि मुझे लगता था वो सबसे बेहतरीन लेखक हैं। लेकिन अब धुरंधर 2 देखने के बाद मेरी सारी पुरानी फिल्में कुछ भी नहीं लग रही हैं। अगर Godfather मेरे लिए इस जॉनर का बेंचमार्क था, तो अब मुझे लगता है कि फिल्म धुरंधर 2 द गॉडफादर की भी गॉडफादर है। हमें धुरंधर 2 से सीखना चाहिए नहीं तो सब खत्म हो जाएगा।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article