बॉलीवुड

Ram charn ने दिखाई नन्ही गुड़िया की तस्वीर, धुरंधर ही ढूंढ पाएंगे इमोजी के पीछे छिपा चेहरा

Ram Charan- Upasana Daughter Pic : शादी से फ्री होते ही पूरा परिवार एक साथ फोटो लेते नजर आया। इस फोटो में फैंस का ध्यान राम-उपासना की बेटी क्लिन पर गया जिसके उनके पेरेंट्स ने एक दिल वाले एमोजी के साथ छुपाया हुआ था ।

Image

Ram Charan-Upasana Baby pic

Ram Charan- Upasana Daughter Pic : साउथ सुपरस्टार रामचरण( Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना इन दिनों अपनी बेटी के साथ खूब इन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में पेरेंट्स बने स्टार्स एक भी पल अपनी बेटी से दूर नहीं रहते । इन दिनों रामचरण इटली में एक शादी अटेंड कर रहे हैं। इस शादी से उन्होंने एक प्यारी सी फेमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो में रामचरण अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं । इस फोटो में सबका ध्यान उनकी लाड़ली बेटी क्लिन कारा की तरफ जा रहा है। इस तस्वीर में रामचरण की लाड़ली की प्यारी सी झलक दिख रही है।

रामचरण और उपासना इन दिनों पूरे परिवार के साथ इटली में एक शादी अटेंड कर रहे हैं। शादी से फ्री होते ही पूरा परिवार एक साथ फोटो लेते नजर आया। इस फोटो में फैंस का ध्यान राम-उपासना की बेटी क्लिन पर गया जिसके उनके पेरेंट्स ने एक दिल वाले एमोजी के साथ छुपाया हुआ था । हालांकि फैंस ने गुड़िया का चेहरा चुपके से देख लिया, आप फोटो पर नजर डाले तो दिखाई देगा कि अपनी आंटी की गोद में बैठी क्लिन के चेहरे पर दिल वाला इमोजी लगाया हुआ है, लेकिन उनकी परछाई सामने वाले तालाब के पानी में दिखाई दे रही है। इस परछाई में रामचरण की बेटी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पहली बार क्लिन कारा का चेहरा देखने के बाद फैंस बेहद खुश नजर आए और जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि रामचरण और उपासना की बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला है जो उनके दादा दादी ने रखा था। इस नाम का मतलब बेहद प्यारा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article