Rajpal Yadav said there is no Nepotism in Bollywood: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव( Rajpal Yadav) हिन्दी सिनेमा के वो कलाकार हैं जो आपको हँसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। राजपाल यादव जिस भी फिल्म का हिस्सा बनते हैं वह फिल्म और भी मजेदार हो जाती है। इसके अलावा राजपाल यादव हमेशा अपने दिल की बात को साफ तरीके से कहने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में जो लोग कहते हैं कि नेपोटिज्म है ऐसा कुछ नहीं है। अगर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होता तो मेरे 200 से ज्यादा रिश्तेदार आज फिल्मों में होते।
राजपाल यादव( Rajpal Yadav) ने हाल ही में एएनआई से बात करते हुए बताया कि लोग कहते हैं बॉलीवुड में नेपोटिज्म बहुत है लेकिन यह सच नहीं है। जानकारी होने की वजह से आपको फर्स्ट ब्रेक जरूर मिल सकता है लेकिन आपका आगे का रास्ता आपकी मेहनत और जनता का प्यार तय करता है। एक्टर ने कहा कि मेरे 200 रिश्तेदार हैं अगर ऐसा होता तो सभी फिल्म इंडस्ट्री में होते।
राजपाल यादव( Rajpal Yadav) ने आगे कहा कि मैं बहुत ईमानदारी के साथ कह सकता हूँ कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म नहीं है। अगर ये होता तो शाहरुख साहब नहीं होते, परेश रावल नहीं होते, राजपाल यादव नहीं होता और जॉनी लिवर जैसे स्टार नहीं बनते। एक्टर ने आगे कहा कि हमे अपना रास्ता खुद चुनना होता है कोई इसमें कुछ नहीं कर सकता। मैं किसी को धक्का तो दे सकता हूँ लेकिन आगे जाकर उसके साथ क्या होगा ये मैं तय नहीं कर सकता।
