Raftaar Movie Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। अब सभी की नजरें राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म रफ्तार (Raftaar) पर टिकी हुई है। इस बीच फिल्म रफ्तार को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि फिल्म रफ्तार की रिलीज डेट बदल गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-'मैंने कोई पहाड़ नहीं खा लिया...' डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं Patralekhaa का फूटा गुस्सा)
बदल गई रफ्तार की रिलीज डेट
राजकुमार राव की आने वाली फिल्म रफ्तार की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आएंगी। अब यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म को दशहरे के लंबे वीकेंड पर रिलीज करने का फैसला लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक थिएटर तक पहुंच सकें। मूवी में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश के अलावा फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म राजकुमार राव और पत्रलेखा के लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए दोनों ने थिएट्रिकल प्रोडक्शन की दुनिया में पहला कदम रखा है। नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया।
राजकुमार राव ने कही ये बात
राजकुमार राव ने आगे लिखा, 'कहते हैं कि सपनों को बनाने में समय लगता है, लेकिन उन्हें जीने के लिए उससे भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। रफ्तार सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारे सपनों, मेहनत और भरोसे की पहली बड़ी शुरुआत है। जब कोई चीज इतनी खास और दिल के करीब हो, तो उसे बेहतर बनने के लिए समय देना जरूरी होता है। इसलिए अब हम 16 अक्टूबर को दशहरे के खास मौके पर सिनेमाघरों में आ रहे हैं। जब आप रफ्तार देखेंगे, तो सिर्फ फिल्म नहीं देखेंगे, बल्कि सपनों, मेहनत, डर और उम्मीदों को महसूस करेंगे।' राजकुमार राव का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
