बॉलीवुड

'मैंने कोई पहाड़ नहीं खा लिया...' डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं Patralekhaa का फूटा गुस्सा

Patralekhaa latest Post: हाल ही में एक्ट्रेस पत्रलेखा का वीडियो सामने आया था, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। इस बीच पत्रलेखा ने ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दिया है।

Image

डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं पत्रलेखा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

Patralekhaa latest Post: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की वाइफ और एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल में ही डिलिवरी के बाद पहली बार स्पॉट हुई थी। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया। वीडियो वायरल होने के बाद लगातार एक्ट्रेस को उनके बढ़ते वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा था। इस बीच पत्रलेखा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (ये भी पढ़ें-राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, कपल ने पोस्ट शेयर कर दी फैन्स को खुशखबरी)

Patralekhaa latest Post

डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं पत्रलेखा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

पत्रलेखा का फूटा गुस्सा

अभिनेत्री और प्रोड्यूसर पत्रलेखा ने शुक्रवार को पैपाराजी पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया। उनके एक वीडियो पर एक पैपराजी पेज ने विवादित कैप्शन लिखा था, 'क्या हो गया तुम्हें।' इसके बाद पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा, 'मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है! हां, मेरा वजन बढ़ा है, जो आपको असामान्य लग रहा है।' उन्होंने आगे बताया कि वजन बढ़ना गर्भावस्था का स्वाभाविक हिस्सा है और उन्होंने दो फिल्में प्रोड्यूस करते हुए बच्चे को जन्म दिया है। 'मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया है। अगर मैं चाहती तो इस तरह नहीं होती। कृपया थोड़ी दया दिखाएं।'

patralekha post

डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं पत्रलेखा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

राजकुमार राव इस मूवी में मचा रहे है धमाल

बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार राव ने नवंबर 2025 में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया था। बच्ची का नाम उन्होंने राजकुमार राव की दिवंगत मां के नाम पर पार्वती पॉल राव रखा है। राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने 11 साल के लंबे अफेयर के बाद 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास रिसॉर्ट में शादी की थी। पत्रलेखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पत्रलेखा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। मालूम हो कि राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म टोस्टर हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article