बॉलीवुड

Rajinikanth Birthday Special: कभी 2 हजार रुपये कमाते थे रजनीकांत, आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 12, 2022, 09:34 AM IST

Rajinikanth Net worth: आज सुपरस्टार रजनीकांत अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आइए उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक्टर के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में जानते हैं।

Image

Rajinikanth Birthday Special: कभी 2 हजार रुपये कमाते थे रजनीकांत, आज है करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Rajinikanth Net worth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन हैं। एक्टर आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रजनीकांत को उनके फैंस प्यार से थलाइवा बुलाते हैं। उनकी एक्टिंग के प्रति लोगों की दीवानगी इस हद तक है कि लोग उन्हें भगवान मानते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी रजनीकांत की फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। रजनीकांत साउथ के सुपरस्टार्स में से एक हैं। एक्टर ने परिवार की आर्थिक हालातों को देखते हुए कुली से लेकर कंडक्टर तक का काम किया है। लेकिन वो हमेशा से फिल्मों में एक्टर बनना चाहते थे। उनके इस सपने को एक्टर के दोस्त राज बहादुर ने हमेशा जिंदा रखा। उनके कहने पर ही रजनीकांत ने मद्रास फिल्म इंस्टिटयूट में एडमिशन लिया था।

रजनीकांत भले ही आज अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब एक्टर अपने करियर की शुरुआत में 2 हजार रुपये कमाया करते थे। आइए थलाइवा के जन्मदिन पर उनकी संपत्ति के बारे में जानते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रजनीकांत

रजनीकांत बेहद लग्जरीयस लाइफ जीते हैं। एक्टर के पास चेन्नई में आलीशान खूबसूरत बंगला है। इस घर को एक्टर ने कई महंगी एंटीक चीजों से सजाया है। रजनीकांत अपनी फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अगर उनकी कोई फिल्म नहीं चलती है तो वो प्रोड्यूसर्स को अपनी फीस वापस कर देते हैं। एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। रजनीकांत फिल्मों के अलावा विज्ञापन से पैसा कमाते हैं। एक्टर ने फिल्मों के अलावा राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया।

रजनीकांत का फिल्मी करियर

एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1975 में तमिल फिल्म अपूर्वा रागनगाल से किया था। उन्होंने सिर्फ तमिल ही नहीं तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। करियर की शुरुआत में एक्टर ने कई फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले किया था। उन्हें फिल्म बिल्ला से पहचान मिली थी। एक्टर ने 1982 में फिल्म अंधा कानून से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में थे। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article