बॉलीवुड

Kapoor Family की क्रिसमस पार्टी में मां आलिया भट्ट की गोद में बैठी नजर आईं राहा कपूर, फोटो पर टिकीं फैंस की नजरें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2023, 08:56 AM IST

Kapoor Family Annual Christmas Lunch: कपूर परिवार हर साल क्रिसमस के मौके पर एक साथ बैठकर लंच करते हैं। इस साल भी पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया है, कपूर फैमिली के इस लंच की कई फोटोज भी अब सामने आ रही हैं, जहां राहा कपूर का चेहरा भी नजर आ रहा है।

Image

Kapoor Family Christmas Pics, Raha Kapoor

Kapoor Family Annual Christmas Lunch: कपूर परिवार हर साल क्रिसमस के मौके पर एक साथ बैठकर ही लंच करते हैं। कपूर परिवार में यह रिवाज शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर केंडल ने शुरू की थी। अब हर साल इस रिवाज को पूरा कपूर परिवार पूरे मन के साथ मनाता है। इस साल क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा भी रिवील कर दिया है। पिछले साल के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज में राहा कपूर नजर नहीं आ रही थीं। हालांकि इस बार वह अपनी मां आलिया भट्ट की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। राहा कपूर की ये प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

अपनी मां आलिया की गोद में बैठकर राहा अपने पापा रणबीर कपूर की तरफ देख रही हैं। जिससे पता चलता है कि राहा और रणबीर कितने ज्यादा कनेक्टेड हैं। आइए इस फोटो पर एक नजर डालते हैं।

मां आलिया की गोद में नजर आईं राहा

राहा कपूर ने बीते दिन क्रिसमस के मौके पर ही अपना पैपराजी डेब्यू कर लिया है। इसके बाद अब वह क्रिसमस पार्टी में आलिया भट्ट की गोद में नजर आ रही हैं। हालांकि मां की गोद में बैठे हुए राहा की नजरें अपने पापा रणबीर कपूर को ही ढूंढ रही होती है। सोशल मीडिया पर कपूर परिवार के क्रिसमस की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article