साउथ मूवीज

Shruti Haasan ने चोरी छिपे बॉयफ्रेंड Santanu Hazarika संग रचाई शादी? Orry के खुलासे के बाद अचानक मची खलबली

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2023, 08:25 AM IST

Shruti Haasan and Shantanu Hazarika: एक्ट्रेस श्रुति हासन बीते काफी समय से आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। अब खबर सामने आ रही है कि श्रुति ने चोरी छिपे अपने बॉयफ्रेंड शांतनु संग शादी कर ली है। इस खबर के पीछे सोशल मीडिया स्टार औरी का ही हाथ है।

Image

Is Shruti Haasan Secretly Married to Shantanu Hazarika

Shruti Haasan and Santanu Hazarika: एक्ट्रेस श्रुति हासन बीते काफी समय से आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। इसी साल की शुरुआत में जब एक्ट्रेस से शादी को लेकर उनके प्लान के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने साफ कर दिया था कि अभी वह शादी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं कर रही हैं। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि श्रुति ने चोरी छिपे अपने बॉयफ्रेंड शांतनु संग शादी कर ली है। ये खबर किसी और ने नहीं बल्कि सोशल मीडिया स्टार औरी (Orry) ने ही दी है। हाल ही में औरी ने अपने फैंस से उनसे सवाल पूछने के लिए कहा है।

इस सेगमेंट में लोगों ने औरी से कई सवाल किए हैं। उनमें से एक सवाल यह भी था कि क्या कभी ऐसा कोई स्टार है जिसने आपके साथ पोज देने से इनकार कर दिया हो? जिसमे जवाब में औरी का बयान काफी चौंकाने वाला रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

औरी ने श्रुति हासन को बताया बेहद अकड़ू

सोशल मीडिया पर इस सवाल का जवाब देते हुए औरी ने लिखा, ‘श्रुति हासन, उसने कभी पोज के लिए मना नहीं किया क्योंकि कभी मैंने पूछा भी नहीं। हालांकि मुझे वो काफी रूड लगी थीं। एक इवेंट में जहां मैंने ही उसको एंट्री दिलाई थी। पता नहीं क्योंकि पर मुझे काफी बुरा लगा। शायद कोई गलतफहमी हो गई थी। हालांकि उसके पति के साथ मेरे काफी अच्छे रिश्ते हैं और वो मुझे काफी पसंद है।’

औरी के इस बयान ने यूजर्स को कंफ्यूज कर दिया है कि क्या सच में श्रुति ने शादी कर ली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article