Radha Yadav on Rajpal Yadav Bail: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। 5 करोड़ रुपये न चुकाने पर राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद से एक्टर काफी खबरों में बने हुए हैं। अब कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। इस खबर के सामने आने के बाद राजपाल यादव से फैंस खुशी से झूम उठे। इन सब के बीच राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव (Radha Yadav) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान राधा यादव ने बताया मुश्किल समय में कौन उनके साथ खड़ा रहा।
राधा यादव ने कही ये बात
एक्टर राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि राधा यादव का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है जिसमें वो कई बड़े खुलासे करती नजर आईं। राधा यादव ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'सब लोग उनके साथ खड़े हैं। इंडस्ट्री ने बहुत मदद की है। सबका बहुत-बहुत धन्यवाद जो आगे आकर मदद कर रहे हैं।' राधा यादव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, राजपाल यादव ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया जो उनके साथ खड़े हैं। राधा ने बताया कि उनका पूरा परिवार अभी एक साथ है और राजपाल के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि इंडस्ट्री से कई लोगों ने मदद की है, लेकिन अभी नाम और रकम के बारे में कुछ नहीं बता सकतीं। आपको बता दें कि राधा यादव का ये इंटरव्यू राजपाल यादव की रिहाई से पहले का है।
मैनेजर गोल्डी जैन ने भी दिया रिएक्शन
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी जैन ने बताया, 'लोग खुद आगे आकर मदद की। सबने मदद करने का वादा किया है। ये मदद सिर्फ पैसे से नहीं है। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण और डेविड धवन इन सब लोगों ने फोन किया है। वो कैसे और किस तरह मदद करेंगे, ये अभी पता नहीं चला है। लेकिन सब राजपाल भाई के शुभचिंतक हैं।'
