बॉलीवुड

Race 4: सैफ अली खान से दो-दो हाथ नहीं करेंगे Harshvardhan Rane, निर्माता Ramesh Taurani किया कन्फर्म

Harshvardhan Rane Out From Race 4: बीते कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही थी कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की नई फिल्म 'रेस 4' (Race 4) में विलेन के किरदार के लिए हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) को चुना गया है। इन खबरों की अब निर्माता रमेश तौरानी ने बेबुनियाद बताया है।

Image

Harshvardhan Rane Out From Race 4

Harshvardhan Rane Out From Race 4: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की नई फिल्म 'रेस 4' (Race 4) काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में चौथे पार्ट के लिए निर्माताओं ने सैफ अली खान की वापसी कराई है। फैन्स भी सैफ अली खान का डैशिंग अवतार इस मूवी में देखने के लिए बेताब हैं। कुछ दिनों से लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि 'रेस 4' के लिए मेकर्स ने सैफ अली खान के अपोजिट बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे को फाइनल किया है। इस मूवी में हर्षवर्धन राणे विलेन का रोल निभाने वाले थे। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में अब हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की एंट्री पर निर्माता रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) ने चुप्पी तोड़ दी है।

'रेस 4' में नहीं दिखेंगे हर्षवर्धन राणे

हिन्दुस्तानी टाइम्स से बात करते हुए रमेश तौरानी ने 'रेस 4' में हुई हर्षवर्धन राणे की एंट्री की खबरों को खारिज कर दिया है। रमेश तौरानी ने कहा, 'यह एकदम फेक न्यूज है। उन्हें इस रोल के लिए नहीं चुना गया है और ना विलेन के किरदार के लिए कोई भी फाइनल हुआ है।' रमेश तौरानी ने यह साफ कर दिया है कि 'रेस 4' में हर्षवर्धन राणे विलेन के रोल में नजर नहीं आएंगे। 'रेस 4' को रमेश तौरानी के बैनर तले बनाया जाएगा। इस मूवी का निर्देशन करने के लिए मेकर्स ने निखिल आडवाणी को ऑनबोर्ड लिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान इन दिनों पटौदी में एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' को मेकर्स ने री-रिलीज किया है। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article