बॉलीवुड

Pulkit Samrat ने शेरवानी पर लिखवाया गायत्री मंत्र, दुल्हन के लहंगे से ज्यादा दूल्हे की ड्रेस पर लट्टू हुए फैंस

Pulkit Samrat Wedding Sherwani Wins Fans Heart: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यूं तो शादी के जोड़े में कृति बेहद खूबसूरत लगीं, लेकिन पुलकित की शेरवानी ने सारा ध्यान खींच लिया। पुलकित ने अपनी शेरवानी पर गायत्री मंत्र लिखवाया था।

Image

पुलकित सम्राट की शेरवानी ने जीता लोगों का दिल

Pulkit Samrat Wedding Sherwani Wins Fans Heart: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा सात फेरों के बंधन में बंध चुके हैं। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने हरियाणा के मानेसर में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी रचाई। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने शादी की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसे देख हर कोई उनकी बलाएं ले रहा है। यूं तो कृति खरबंदा ने अपनी शादी पर पिंक लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। लेकिन उनसे ज्यादा पुलकित सम्राट की शेरवानी की चर्चा हो रही है।

पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने अपनी शादी के इस खास मौके पर मिंट कलर की शेरवानी पहनी। खास बात तो यह है कि पुलकित सम्राट ने अपनी शेरवानी पर गायत्री मंत्र भी लिखवाया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। पुलकित सम्राट की शेरवानी देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं, दूल्हे के लुक में लोगों ने उन्हें राजकुमार भी बताया। एक यूजर ने पुलकित सम्राट की शेरवानी पर कमेंट कर लिखा, "पुलकित की ड्रेस अच्छी लग रही है गायत्री मंत्र के साथ।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत सुंदर ड्रेस बनवाई है दोनों ने।" एक यूजर ने पुलकित की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, "यहां तो दूल्हा अपनी दुल्हन से ज्यादा अच्छा लग रहा है।"

पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने बीते दिन शादी की, लेकिन उसकी तस्वीरें आज साझा कीं। उनकी फोटोज देख बॉबी देओल, कृति सेनन, अरमान मलिक, ऋचा चड्ढा और मलाइका अरोड़ा सहित कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। दोनों के रिलेशनशिप की बात करें तो वे 2019 से ही एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article