Holi 2024: शादी के बाद पहली बार साथ होली मनाएंगे ये नए-नवेले जोड़े, एक-दूजे पर बरसाएंगे अपने प्यार का रंग

Bollywood Couples To Celebrate First Holi After Marriage: होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। बॉलीवुड के कई नव-विवाहित जोड़े ऐसे हैं जो शादी के बाद पहली बार पार्टनर संग होली मनाएंगे। इस लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी से लेकर पुलकित-कृति तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 16 2024, 14:11 IST
शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये नव-विवाहित जोड़ेImage Credit : Instagram01 / 10

शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये नव-विवाहित जोड़े

Bollywood Couples To Celebrate First Holi After Marriage: होली के त्योहार में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं रह गया है। खास बात तो यह है कि रंगों के इस त्योहार के लिए सबने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत के कई शहरों में तो अभी से ही होली खेलनी भी शुरू हो गई है। होली का ये त्योहार सबके लिए बेहद खास होता है। लेकिन हमारे बॉलीवुड के कुछ नवविवहित जोड़े ऐसे हैं जिनके लिए ये और भी ज्यादा खास होने वाला है। क्योंकि शादी के बाद उनकी ये पहली होली होगी। इस लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी से लेकर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha)Image Credit : Instagram02 / 10

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बीते साल सितंबर में ही शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में उनकी भी ये पहली होली होने वाली है, जिसे वे साथ में सेलिब्रेट करेंगे।

मालविका राज-प्रणव बग्गा (Malvika Raaj-Pranav Bagga)Image Credit : Instagram03 / 10

मालविका राज-प्रणव बग्गा (Malvika Raaj-Pranav Bagga)

'कभी खुशी कभी गम' की एक्ट्रेस मालविका राज ने बिजनेसमैन प्रणव बग्गा संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी के बाद ये पहली होली होने वाली है।

करण देओल-दृश्या आचार्यImage Credit : Instagram04 / 10

करण देओल-दृश्या आचार्य

करण देओल ने दृश्या आचार्या संग बीते साल शादी की थी। शादी के बाद उनकी ये पहली होली होगी। बता दें कि उनकी शादी की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं।

इरा खान-नुपुर शिखरे (Ira Khan-Nupur Shikhare)Image Credit : Instagram05 / 10

इरा खान-नुपुर शिखरे (Ira Khan-Nupur Shikhare)

इरा खान और नुपुर शिखरे इसी साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद उनकी ये पहली होली होने वाली है।

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम (Randeep Hooda-Lin Laishram)Image Credit : Instagram06 / 10

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम (Randeep Hooda-Lin Laishram)

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी बीते साल ही हुई है। दोनों ने मणिपुरी रीति-रिवाजों से फेरे लिए थे। शादी के बाद वे अपनी पहली होली मनाएंगे।

मुक्ति मोहन-कुणाल ठाकुर (Mukti Mohan-Kunal Thakur)Image Credit : Instagram07 / 10

मुक्ति मोहन-कुणाल ठाकुर (Mukti Mohan-Kunal Thakur)

'एनिमल' एक्टर कुणाल ठाकुर और एक्ट्रेस 'मुक्ति मोहन ने कुछ ही दिनों पहले शादी रचाई थी। वे भी शादी के बाद पहली बार होली के रंग में साथ रंगेंगे।

सोनाली सैगल-आशीष सजनानी (Sonnalli Seygall-Ashish Sajnani)Image Credit : Instagram08 / 10

सोनाली सैगल-आशीष सजनानी (Sonnalli Seygall-Ashish Sajnani)

सोनाली सैगल और आशीष सजनानी की भी ये शादी के बाद पहली होली होगी। बता दें कि दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।

कृति खरबंदा-पुलकित सम्राटImage Credit : Instagram09 / 10

कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस साल होली में दोनों शादी के बाद पहली बार साथ रंग में रंगेंगे।

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी (Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani)Image Credit : Instagram10 / 10

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी (Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani)

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बीती 21 फरवरी को शादी रचाई थी। उनकी भी ये शादी के बाद पहली होली होने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!