Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) अब अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) संग शादी रचाने वाले हैं। जिसके लिए अब वह एयरपोर्ट से रवाना हो गए हैं। इस बीच पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया है और बधाई भी दी हैं। जिसको लेकर पुलकित ने भी रिएक्ट किया है। पुलकित और कृति की शादी के फंक्शन 13 मार्च से शुरू होने वाले हैं, वहीं 15 को दोनों की शादी होगी। पुलकित और कृति की शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटिंग नजर आ रहे हैं। दोनों बीते काफी समय से एक साथ ओपेन रिलेशनशिप में हैं, जिसके बाद अब आखिरकार दोनों एक दूसरे के होने वाले हैं।
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का सी थीम वाली शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया और वायरल हो गया है। जिसके बाद अब पुलकित का ये वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
पुलकित-कृति की शादी का इंतजार
फैंस बीते काफी वक्त से पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी का इंतजार कर रही हैं, दोनों की शादी को लेकर अभी तक जो खबरें सामने आई हैं, उसमें यही पता चल रहा है कि 13 मार्च से शुरू होने वाले शादी के फंक्शन 15 मार्च तक चलने वाले हैं। इस बीच पुलकित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।
