बॉलीवुड

Bhool Bhulaiya 3: पूजा-पाठ के साथ Kartik Aryan ने शुरू की शूटिंग, विद्या बालन-तृप्ति डिमरी ने भी जोड़े भगवान के आगे हाथ

Bhool Bhulaiya 3 Shooting Video: फिल्म भूल भुलैया 3 के सेट से पहले दिन की शूटिंग का वीडियो सामने आया है। सिर्फ यही नहीं फिल्म के मुख्य कलाकार तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और कार्तिक आर्यन भी नजर आए।

Image

Bhool Bhulaiya 3 Shooting Video

Bhool Bhulaiya 3 Shooting Video: साल 2024 की दिवाली इस बार खास होने वाली है फिल्मों के चाहने वालों के लिए। इस दिन बॉलीवुड फिल्म भूल भुलैया 3 बड़े परदे पर रिलीज होगी, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। हाल ही में शूटिंग के पहले दिन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी क्रू मेंबर और कलाकार नजर या रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वो मजेदार वीडियो।

टी सीरीज ने अपने ट्विटर हैंडेल पर वीडियो शेयर कर दिखाया की कैसे फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiya 3) की शूटिंग शुरू हो गई है। वीडियो के शुरुआत में देखने को मिला की कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan), विद्या बालन (Vidya Balan) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) ने सेट पर एंट्री मारी। साथी ही सभी क्रू और डायरेक्टर संग उन्होंने पूजा की, शूटिंग के पहले दिन सेट को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। सभी ने गणेश जी की आरती कर शूटिंग शुरू की कार्तिक को ट्रेन के सेट पर देखा गया।

फिल्म को अनीस बाजमी डायरेक्ट कर रहे हैं और भूषण कुमार निर्माता हैं। इसी के साथ फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली है, यह पहली बार होगा की रूह बाबा और मंजुलिका साथ में नजर आएंगे। यह वीडियो देख लोगों फिल्म के रिलीज होने का इंतेजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बात दें फिल्म का कुल बजट 100 करोड़ का बताया जा रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article