बॉलीवुड

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda सात जन्मों के लिए हुए एक, फोटोज देख बॉबी देओल सहित इन सितारों ने लुटाया प्यार

Celebs Wishes To Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसे देख बॉबी देओल सहित कई सितारों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी हैं।

Image

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा को फैंस ने दी बधाइयां

Celebs Wishes To Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा सात फेरों के बंधन में बंध चुके हैं। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने बीते दिन हरियाणा के मानेसर में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। हाल ही में पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने शादी से जुड़ी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। वहीं बॉबी देओल सहित कई बॉलीवुड सितारे भी उनपर प्यार लुटाते नजर आए।

कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शादी की तस्वीरें साझा कीं। पहली फोटो में दोनों जयमाला के बाद एंट्री करते दिखाई दिये तो दूसरी फोटो में कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) को किस करती नजर आईं। वहीं तीसरी तस्वीर में पुलकित, कृति को मंगलसूत्र पहनाते नजर आए। बता दें कि सभी तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बेहद प्यारे लगे। इन फोटोज को शेयर कर कृति ने लिखा, "गहरे नीले आसमान से सुबह की भोर तक। उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए केवल तुम ही हो। शुरुआत से अंत तक, अभी से तभी तक, जब-जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है। तुम्हें ही होना है, निरंतर, लगातार और लगातार।"

पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति (Kriti Kharbanda) को बॉलीवुड सितारे भी खूब बधाइयां दे रहे हैं। कृति सेनन ने कमेंट कर लिखा, "आप दोनों को बधाइयां।" वहीं बॉबी देओल ने भी लिखा, "बधाई हो।" एक्टर आदित्य सील ने लिखा, "एक सेकंड, वाह यार, तुम लोगों को ढेर सारी बधाई।" उनके अलावा जस्सी गिल, अरमान मलिक, मलाइका अरोड़ा और आकृति कक्कड़ जैसे सितारों ने भी पुलकित और कृति को बधाई दी। फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शादी में जरूर आना' असल जिंदगी में।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "क्योंकि गुलाबी रंग आज भी सत्तू का पसंदीदा है।" कुछ फैंस दोनों की टांग भी खींचते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "शादी में जरूर आना' बोलकर बुलाया ही नहीं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article