Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Spotted after wedding: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों अब शादी के बाद अब पुलकित-कृति पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, इस बीच पैपराजी गाना गाकर दोनों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरें और वीडियो अब एक एक कर सामने आ रही हैं, बीते दिन दोनों ने अपने मेहंदी के फंक्शन की फोटोज भी शेयर की थीं, जिसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं।
मेहंदी की इन तस्वीरों में पुलकित खुद अपने हाथों से कृति के हाथों पर मेहंदी लगाते दिख रहे हैं। जिसके बाद अब दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों एक दूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और पैपराजी उनके लिए गाना गाते दिख रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
पुलकित-कृति ने थामा एक दूसरे का हाथ
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। इस बीच पैपराजी दोनों को देख गाना गाने लगते हैं, 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी..' इस गाने को सुनकर कृति और पुलकित ब्लश करने लगते हैं और इस स्वागत के लिए पैपराजी का धन्यवाद भी करते हैं।
कृति की पहली रसोई की तस्वीर
कुछ समय पहले ही कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने हलवा बनाया है। एक्ट्रेस की उनकी सास के साथ तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
