Jeh Ali Khan Epic Reaction To Paparazzi: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) तो सोशल मीडिया सेंसेशन थे ही। लेकिन अब सैफ और करीना कपूर के छोटे बेटे जेह अली खान (Jeh Ali Khan) ने पॉपुलैरिटी के मामले में तैमूर को भी पीछे छोड़ दिया है। जेह अली खान जहां भी नजर आते हैं, पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने में लग जाते हैं। लेकिन हाल ही में जेह अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनकी क्यूटनेस के कायल नजर आए।
दरअसल, सैफ अली खान और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में छुट्टियों के लिए मुंबई से रवाना हुए। दोनों को बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर भी देखा गया। इस दौरान जहां तैमूर अपने अब्बा का हाथ थामे दिखाई दिये तो वहीं जेह अली खान नैनी की गोद में नजर आए। लेकिन पैपराजियों को देखते ही जेह अली खान (Jeh Ali Khan) का मूड़ खराब हो गया। जेह ने पैपराजियों के सामने अपना माथा पकड़ लिया। करीना के बेटे की इस बात से खुद नैनी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। जेह से जुड़ा ये वीडियो फिल्मी ज्ञान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है।
जेह अली खान (Jeh Ali Khan) का वीडियो देख लोग भी कमेंट करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "ये अपने आपको कैमरा फ्लैश से बचा रहा है। ये सच में इन लोगों से थक चुका है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "जेह और राहा को मीडिया से कोई निजी दुश्मनी है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हे भगवान, जेह तो मीडिया से परेशान ही हो चुका है।" बता दें कि जेह अली खान तीन साल के हो चुके हैं। पिछले महीने ही करीना कपूर ने धूमधाम से जेह अली खान का जन्मदिन मनाया था।
वहीं करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'क्रू' में नजर आएंगी। इस मूवी में कृति सेनन और तबू उनके साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी। फिल्म 29 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।
