Pulkit Samrat and Kriti Khalbanda Marriage: पुलकित सम्राट और कृति खलबंदा शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैलते लगी है। बॉलीवुड कपल्स वैलेन्टाइंस डे पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। इस बीच अब कृति खलबंदा और पुलकित सम्राट ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक दूसरे पर प्यार की बरसात की है। इसी के साथ ही उन्होंने शादी को लेकर भी बड़ी हिंट दी है। दरअसल दोनों की इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस को अंदाजा लग गया है कि वह मार्च 2024 में शादी कर रहे हैं।
पहले सोशल मीडिया पर कृति खलबंदा ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने पुलकित संग एक रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं। इसके कुछ समय बाद ही पुलकित ने भी जवाब में एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर दिया है। आइए दोनों के पोस्ट और शादी की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
मार्च 2024 में होगी पुलकित-कृति की शादी
कृति खलबंदा ने पुलकित सम्राट संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'चलो अब मार्च में भी ऐसे ही एक दूसरे का हाथ थामे रहते हैं।' जिसके जवाब में पुलकित सम्राट ने लिखा, 'हां, हां, हां में तुमसे बहुत प्यार करता हूं।' इस मार्च वाली बात के बाद दोनों की शादी को लेकर भी चर्चा होने लगी है। हाल ही में पुलकित और कृति की सगाई की खबरें और फोटो भी सामने आई थीं।
