Hrithik Roshan Injured: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) चोटिल हो गए हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बैसाखी पकड़े नजर आ रहे हैं। ऋतिक की ये तस्वीर देक फैंस भी घबरा गए हैं। इस फोटो में ऋतिक रोशन की हालत काफी खराब नजर आ रही है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक काफी लंबा मोटिवेटिंग कैप्शन भी शेयर किया है, जो फैंस का दिल जीत रहा है। इस फोटो के सामने आते हैं कि कई बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस भी ऋतिक की स्पीडी रिकवरी की दुआ मांग रहे हैं।
वरुण धवन से लेकर पश्मीना रोशन ने भी एक्टर के लिए अपनी फिक्र जाहिर की है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी चोट का कारण नहीं बताया है, हालांकि उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
ऋतिक रोशन को लगी गंभीर चोट
ऋतिक रोशन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए काफी बड़ा कैप्शन लिखा है जिसमें उन्होंने अपने दादा और पिता की मानसिकता का जिक्र किया है। ऋतिक ने बताया कि उनके दादा और पिता को लगता था कि बैसाखी या किसी का सहारा लेना एक व्यक्ति को कमजोर महसूस करवाता है। हालांकि ऋतिक ने यह भी बताया कि वह इस सोच से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। एक्टर की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'हील अप ब्रो।'
