बॉलीवुड

Priyanka Chopra के जेठ-जेठानी लेने जा रहे हैं तलाक !! खबर सुन फैन्स के बीच मची खलबली

Joe Jonas and Sophie Turner divorce rumours: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ-जेठानी जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) के तलाक की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। जो जोनस और सोफी टर्नर ने अब अलग होने का फैसला कर लिए है।

Image

sophie turner-joe jonas-Priyanka Chopra

Joe Jonas and Sophie Turner divorce rumours: हॉलीवुड के गलियारों से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस खबर ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ-जेठानी जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये कपल तलाक लेना चाह रहा है। टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार जो जोनस और सोफी टर्नर की शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट आ गई है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने अब एक-दूसरे से अलग होने का मन बना लिया है।

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि जो जोनस ने लॉस एंजिल्स में तलाक के वकीलों से बातचीत शुरू कर दी है। जो जोनस और सोफी टर्नर ने शादी के लगभग चार सालों के बाद अलग होने के मन बना लिया है। दोनों की दो बेटियां भी हैं। बताया जा रहा है कि यूएस ट्रिप के दौरान दोनों बेटियों का ज्यादातर ध्यान जो जोनस ने ही रखा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीते 6 महीनों से दोनों का रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। जो जोनस और सोफी टर्नर की तलाक की खबरों ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है।

रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि जो जोनस और सोफी टर्नर ने मियामी में अपना घर भी बेच दिया है। जो जोनस और सोफी टर्नर ने अभी तक तलाक की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। फैन्स दोनों के तलाक की खबरों पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फैन्स का अब शादी से भरोसा उठता जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article