Priyanka Chopra Jonas and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बीच रिश्ते यकीनन अच्छे नहीं रहे हैं और यही वो कारण हैं कि वह एक दूसरे साथ कभी नजर नहीं आते हैं। अब सालों बात एक ही छत के नीचे दोनों नजर आए हैं। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा सालों बाद किसी इवेंट में नजर आए हैं। प्रियंका और शाहरुख हाल ही में सऊदी अरब जेद्दाह में आयोजित हुए रेड सी फेस्टिवल (Red Sea Festival) में शामिल हुए हैं। एक समय पर यह शाहरुख और प्रियंका का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था, दोनों के बीच डेटिंग की बात भी सामने आई थी। अब इस तरह दोनों का एक साथ देखा जाना इसी ओर इशारा कर रहा है कि प्रियंका और शाहरुख आपसी रिश्तों को बेहतर बनाना चाहते हैं।
शाहरुख खान के लिए प्रियंका ने बजाई तालियां
रेड सी फेस्टिवल में शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की स्क्रीनिंग भी की गई। इस मौके पर शाहरुख खान को अवार्ड से भी नवाजा गया। जिस समय शाहरुथ स्टेज पर मौजूद नजर आ रहे थे, बाकी सेलेब्स के साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी उनको चेयर करती और तालियां बजाती नजर आ रही हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख और प्रियंका के फैंस यही चाहते हैं कि दोनों सुपरस्टार के बीच रिश्तें जल्द जल्द बेहतर हो जाएं।
एक साथ दिखे काजोल और शाहरुख
शाहरुख खान के साथ ही 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' एक्ट्रेस काजोल भी रेड सी फेस्टिवल नजर आईं। काजोल और शाहरुख एक साथ स्टेज पर अपने आइकोनिक डायलॉग भी रीक्रिएट करते दिखे। फैंस के बीच काजोल और शाहरुख का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं जो 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होेने वाली है। वहीं प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।
