बॉलीवुड

Pralay: रणवीर सिंह की 'प्रलय' में हुई Alia Bhatt की धांसू एंट्री! पर्दे पर गदर मचाने के लिए तैयार है हिट जोड़ी

Alia Bhatt And Ranveer Singh Pair Up For New Movie Pralay: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह को लेकर खबर आ रही थी कि वह 'जॉम्बी' ड्रामा 'प्रलय' में मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। वहीं अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका अदा करेंगी।

ranveer singh on alia bhatt

फोटो क्रेडिट- रणवीर सिंह, आलिया भट्ट इंस्टाग्राम

Alia Bhatt And Ranveer Singh Pair Up For New Movie Pralay: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर मानो तबाही ला दी है। 'धुरंधर' ने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंह की ये फिल्म जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा ही रही है तो वहीं जल्द ही एक्टर अब जॉम्बी ड्रामा 'प्रलय' में भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि रणवीर सिंह की 'प्रलय' में बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जो पहले भी एक्टर के साथ बड़े पर्दे पर कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हैं।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने 'प्रलय' के लिए बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अप्रोच किया है। सूत्रों ने इस किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "फीमेल लीड कहानी के केंद्र से जुड़ी है। वो उसके लव इंटरेस्ट के तौर पर मूवी में नहीं दिखाई जाएगी। बल्कि जॉम्बी से भरी दुनिया में जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, वो हीरो के नजरिये को चुनौतियां देगी।" सूत्रों ने बताया कि 'प्रलय' मेकर्स को लगता है कि आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगी। सूत्रों ने इस बारे में कहा, "वह अपने साथ वास्तविकता लाती हैं। इस एक्सपेरिमेंटल मूवी में, आपको उन पावरहाउस कलाकारों की जरूरत होगी, जिसपर दर्शक भरोसा कर सकते हैं।" खबरों की मानें तो अगर मेकर्स इस कास्टिंग में सफल होते हैं तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी तीसरी बार बड़े पर्दे पर धूम मचाती नजर आएगी।

बता दें कि फिल्म 'प्रलय' में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एंट्री की आधिकारिक पुष्टि करना अभी मुश्किल है। वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह को भी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा से हटकर होने वाली है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article