बॉलीवुड

फवाद खान की 'अबीर गुलाल' के बैन पर प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं किसी भी फिल्म को...

  • Authored by: अभय
  • Updated May 4, 2025, 06:45 PM IST

Prakash Raj on Abir Gulaal Ban: फवाद खान (Fawad Khan) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) के बैन पर अब बॉलीवुड और साउथ के स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपना रिएक्शन दिया है। जिसके बाद फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

Image

Prakash Raj on Abir Gulaal Ban

Prakash Raj on Abir Gulaal Ban: बॉलीवुड में एक बार फिर फिल्म को बैन करने और न करने पर बहस छिड़ गई है, और इस बार मामला है फवाद खान (Fawad Khan) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) का। हाल ही में अप्रैल 2025 में पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया। इसके बाद फिल्म को लेकर एक बाद एक बयान सामने आ रहे हैं। अब इस बैन के खिलाफ अब साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने खुलकर अपनी बात रखी है।

फिल्म बैन पर प्रकाश राज ने कही ये बात

साउथ के स्टार प्रकाश राज ने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में फिल्म के बैन पर सवाल उठाए और कहा, 'मैं किसी भी फिल्म को बैन करने के पक्ष में नहीं हूं, चाहे वो प्रोपेगेंडा हो या कुछ और। जब तक कोई फिल्म चाइल्ड एब्यूज या पोर्नोग्राफी को बढ़ावा नहीं दे रही, उसे रोकने का क्या मतलब? लोग अपनी पसंद की चीजें देखें। अगर सरकार डर फैलाने की कोशिश कर रही है, तो ये सेंसरशिप का गलत इस्तेमाल है।' उन्होंने पद्मावत (Padmaavat), पठान (Pathaan), और एल2: एम्पुरान (L2: Empuraan) जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि सेंसरशिप और पॉलिटिकल दबाव इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस दिन रिलीज होनी थी फिल्म

'अबीर गुलाल' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें फवाद खान और वाणी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म को 9 मई 2025 को रिलीज होना था, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव के चलते इसे बैन कर दिया गया। वाणी कपूर ने अपने सोशल मीडिया से फिल्म के सारे पोस्ट्स हटा लिए, और यूट्यूब इंडिया से इसके गाने खुदाया इश्क (Khudaya Ishq) और अंग्रेजी रंगरसिया (Angrezi Rangrasiya) भी हटा दिए गए। वाणी कपूर इस फिल्म के अलावा हाल ही में रेड 2 (Raid 2) में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ नजर आईं, जो 1 मई 2025 को रिलीज हुई। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article