Project K will not be release in January 2024: भारतीय सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मेगा बजट मूवी प्रोजेक्ट के पोस्टपोन हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट के प्लान के मुताबिक सही दिशा में नहीं बढ़ पा रही है, जिस कारण मेकर्स को इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ सकती है। फिल्म प्रोजेक्ट के के मेकर्स ने कुछ वक्त पहले इसका पोस्टर जारी करके लोगों को जानकारी दी थी कि प्रभास-दीपिका की ये मूवी अगले साल 12 जनवरी के दिन रिलीज होगी। हालांकि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लगी चोट की वजह से यह प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, जिस कारण मेकर्स को प्रोजेक्ट के के लिए नई रिलीज डेट तलाशनी पड़ेगी।
मीडिया में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म प्रोजेक्ट के के मेकर्स बिग बी को जल्दी-जल्दी शूटिंग खत्म करने का प्रेशर नहीं दे रहे हैं। मेकर्स चाहते हैं कि बिग बी अपने मुताबिक वक्त लें और पूरी तरह से ठीक होकर शूटिंग पर लौटें। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है, 'अभी तक यह क्लियर नहीं है कि बिग बी को रिकवर करने के लिए कितना समय लगेगा। फिल्म के निर्माता और डायरेक्टर नाग अश्विन जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। ये लोग बिग बी पर कोई प्रेशर नहीं डाल रहे हैं। फिल्म के निर्माता बिग बी का इंतजार कर रहे हैं कि वो पहले ठीक हो जाएं और उसके बाद शूटिंग पूरी करें। हालांकि इस वजह से प्रोजेक्ट के जनवरी 2024 की रिलीज डेट मिस कर सकती है।'
प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान ही बिग बी को लगी थी चोट
बता दें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म प्रोजेक्ट के के सेट पर कुछ दिनों पहले चोट लग गई थी। वो शूटिंग कर रहे थे तभी उनके साथ हादसा हो गया था। बिग बी अब पहले से बेहतर हैं लेकिन पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए हैं। मेकर्स उनके पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
