Prabhas on Wedding Plan: बाहूबली एक्टर प्रभास (Prabhas) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। प्रभास अपने शादी और रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं। उनके फैंस जानना चाहते हैं कि प्रभास का शादी को लेकर क्या प्लान है? आखिरकार अपने वेडिंग प्लान को लेकर अब प्रभास ने चुप्पी तोड़ दी है। प्रभास का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि प्रभास भी अगले सलमान खान बनने वाले हैं। जिस प्रकार से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शादी से परहेज किया हुआ है, उसी तरह क्या प्रभास भी शादी से दूरी बना रहे हैं? आइए जानते हैं कि बाहूबली स्टार प्रभास का वेडिंद प्लान क्या है?
प्रभास के जवाब से दंग रह गए फैंस
बालकृष्ण नंदमुरी के चैट शो, NBK 2 पर बाहुबली स्टार से पूछा गया कि वह कब शादी करने का प्लान बना रहे हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए आदिपुरुष एक्टर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे सलमान खान के बाद इस सवाल का जवाब देना चाहिए'। उन्होंने हमेशा की तरह शादी को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा और हंसते-हंसते जवाब दे दिया। प्रभास के इस रिएक्शन से यह तो साफ हो गया है कि अभी उनका शादी को लेकर दूर-दूर तक कोई प्लान नहीं हैं।
कृति सेनन ने कही ये बड़ी बात
इससे पहले भेड़िया स्टार कृति सेनन ने प्रभास के साथ अपने रिलेशन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'ये ना तो प्यार है और ना ही पीआर, वो हमारा भेड़िया उस दिन कुछ ज्यादा ही वाइल्ड हो गया, इससे पहले कि कोई मेरी शादी की डेट भी रिवील कर दे मैं बताना चाहती हूं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।'
बता दें प्रभास और कृति दोनों एक साथ आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो गया था, अब फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज की जानी है।
