बॉलीवुड

खाली राजकुमार राव की पत्नी कहे जाने से नफरत करती हैं पत्रलेखा, एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरा एक अस्तित्व है'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2025, 07:56 AM IST

Patralekhaa Hate This Thing: बॉलीवुड की धांसू फिल्म फुले (Phule) फेम एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa) अपने एक इंटरव्यू के चलते काफी चर्चा में बनी हुईं हैं। उन्होंने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी अलग पहचान की बात की। पत्रलेखा का ये इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Patralekhaa Rejects Being Just Rajkummar Rao’s Wife

Patralekhaa Latest Interview: बॉलीवुड एक्टर पत्रलेखा (Patralekhaa) ने हाल ही में फिल्म फुले (Phule) में अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा, जिसमें वो प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) के साथ नजर आईं। पत्रलेखा की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया। अब इन सब के बीच पत्रलेखा अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा एक बड़ी नाराजगी जाहिर की है। जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं पत्रलेखा ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में क्या बोला है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस बात से है पत्रलेखा को नफरत

एक्ट्रेस पत्रलेखा ने हाल ही में अपनी एक बड़ी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया उन्हें किस बात से सबसे ज्यादा नफरत है। Galatta India को दिए इंटरव्यू में पत्रलेखा ने कहा, 'मुझे सचमुच बहुत बुरा लगता है, जब मुझे सिर्फ राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की पत्नी कहकर बुलाया जाता है। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं, और इससे मुझे खुद को बहुत छोटा महसूस होता है। क्योंकि मेरा एक नाम है, मेरा एक अस्तित्व है।' उन्होंने ये भी बताया कि कई बार लोग उन्हें स्क्रिप्ट्स इसलिए ऑफर करते हैं ताकि वो राजकुमार राव को प्रोजेक्ट में शामिल कर सकें। इसके आगे उन्होंने कहा कि कई लोग सोचते हैं कि राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी की वजह से उनका करियर आसान रहा होगा। लेकिन पत्रलेखा ने माना कि अपनी अलग पहचान बनाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने मीडिया से भी गुजारिश की कि उन्हें राजकुमार राव की पत्नी न कहकर उनके नाम से बुलाया जाए।

इस साल हुई थी पत्रलेखा-राजकुमार राव की शादी

पत्रलेखा और राजकुमार राव ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी की थी। पत्रलेखा और राजकुमार राव की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article