Pathaan Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म पठान (Pathaan) की एडवांस बुकिंग बहुत ही शानदार थी, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे थे कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत करेगी। कई जगहों पर फिल्म पठान के शोज हाउसफुल जा रहे हैं तो कहीं पर लगभग 80 प्रतिशत सीटें भरी नजर आ रही हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों ने लम्बे वक्त से ऐसी शुरुआत नहीं की थी, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि पठान रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही सिनेमाघरों में आई है।
अगर फिल्म पठान की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि फिल्म ने देशभर में लगभग 70 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शरुआत की है। साल 2023 में किसी भी हिन्दी मूवी ने इतना शानदार ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज नहीं कराया है। फिल्म को लेकर कई सेंटर्स में गजब की दीवानगी है, जिस कारण वहां पर फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर है। फिल्म पठान की शुरुआत ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को खुश कर दिया है क्योंकि लम्बे वक्त से बॉलीवुड फिल्में धमाकेदार ओपनिंग दर्ज कराने में नाकामयाब हो रही थीं।
फिल्म पठान ने एडवांस बुकिंग से कमाए 40 करोड़ रुपये
शाहरुख खान स्टारर मूवी पठान ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में लगभग 40 करोड़ रुपये जोड़ लिए थे। बॉलीवुड की किसी फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में इतनी रकम नहीं जोड़ी है। पठान बॉलीवुड की ऐसी पहली मूवी है, जिसने एडवांस बुकिंग के जरिए अपने खाते में इतनी मोटी रकम जोड़ी है। बीते साल रिलीज हुई केजीएफ 2 भी एडवांस बुकिंग के मामले में पठान से पीछे रह गई है। शाहरुख खान को पठान की कमबैक मूवी बताया जा रहा था। फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में जैसी शुरुआत की है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि किंग खान की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी हो गई है।
