Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सगई कर ली है। दोनों ने हाल ही में इंगेजमेंट कर ली है जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है, राघव और परिणीति की सगाई में बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर कई बड़े नेता भी शादी हुए थे। दिल्ली में राघव संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई हैं। अब परिणीति ने अपनी सगाई की कुछ और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके साथ ही उन्होंने एक प्यार सा कैप्शन भी लिखा है। परिणीति ने खुलासा किया है कि राघव संग उनके प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी। सगाई की कुछ फोटोज में परिणीति काफी इमोशनल नजर आ रही हैं, वहीं राघव चड्ढा उनके आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
राघव चड्ढा ने पोंछे परिणीति के आंसू
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की कुछ फोटोज को शेयर किया है। परिणीति ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप जानते हैं, आप जानते हैं। एक साथ नाश्ता किया और मुझे पता चल गया कि यही वो इंसान है। ये इंसान मेरे लिए सपोर्ट सिस्टम है, मुझे हंसाता है, शांत करता है। यह मेरे लिए एक घर की तरह है। मेरी सगाई किसी सपने से कम नहीं थी। जैसा मैने सोचा था, उससे भी कहीं ज्यादा स्पेशल थी। ये मेरे सपनों की कहानी की शुरुआत की तरह है।' परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उसमें वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं।
इनमें से एक फोटो में राघव चड्ढा उनके आंसू भी पोंछते नजर आ रहे हैं। राघव और परिणीति की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
