बॉलीवुड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: शादी के मुंबई छोड़ देंगी परिणीति, राघव संग दिल्ली में बसाएंगी नया घर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 27, 2023, 08:22 AM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सात फेरे ले लिए हैं। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि परिणीति मुंबई छोड़कर राघव संग उनके दिल्ली वाले घर में शिफ्ट होने वाली हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

(Credit: Instagram)

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली है। जिसके बाद अब परिणीति और राघव ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। अब परिणीति और राघव जल्द ही अपने मेहमानों के लिए रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर दोनों के दोस्त और परिवार वाले नजर आने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा अपने मुंबई वाले घर को छोड़कर दिल्ली में राघव चड्ढा संग रहने वाली हैं। फिलहाल इस पर राघव या परिणीति के परिवार की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है। राघव और परी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

राघव संग दिल्ली शिफ्ट होंगी परिणीति चोपड़ा

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति अब शादी के बाद राघव संग उनके पंडारा पार्क स्थित ऑफिशियल घर में शिफ्ट होने वाली हैं। हालांकि हमेशा के लिए नहीं, वह कुछ समय के लिए यहीं रहेंगी, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मुंबई ही छोड़ने वाली हैं।

शादी के बाद भी परिणीति चोपड़ा अपने फिल्मी करियर पर फोकस करती रहेंगी। अक्षय कुमार संग उनकी फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article