बॉलीवुड

Raghav Chadha संग जन्म-जन्म का बंधन बांधने से पहले सजा Parineeti Chopra का मुंबई वाला घर, देखें Video

Parineeti Chopra Mumbai Home Video: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा 13 मई के दिन राघव चड्ढा संग सगाई करने वाली हैं। राघव चड्ढा को प्यार की अंगूठी पहनाने से पहले अदाकारा परिणीति चोपड़ा का घर सज गया है। परिणीति चोपड़ा का मुंबई वाला घर पूरी तरह से सज गया है, जिसकी वीडियोज काफी वायरल हो रही हैं।

Image

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Mumbai Home Video: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा का नाम काफी लम्बे समय से जुड़ रहा था। बीते कुछ दिनों में ये दोनों कई बार साथ देखे गए हैं, जिसके बाद ये कयास तेज हो चुके हैं कि ये जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी करने से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने ग्रैंड सगाई करने का फैसला लिया है, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि 13 मई के दिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे की उंगली में प्यार की अंगूठी पहनाएंगे और जन्म-जन्म का रिश्ता बांधने की तरफ पहला कदम उठाएंगे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में से किसी ने भी अभी अभी तक इस मामले में अपनी जुबान नहीं खोली है लेकिन अदाकारा परिणीति चोपड़ा के सजे हुए घर ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ अदाकारा परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले घर के बाहर की वीडियो लग गई है। अदाकारा परिणीति चोपड़ा का ये घर पूरी तरह से सजा हुआ है। परिणीति चोपड़ा के घर की वीडियो से साफ हो गया है कि वो दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं। आप परिणीति चोपड़ा के मुंबई वाले घर की वीडियो नीचे देख सकते हैं:

परिणीति-राघव की सगाई में शामिल होंगे घरवाले

अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में केवल उनके घरवाले शामिल होंगे। सुनने में आ रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में बॉलीवुड सितारे नहीं आएंगे क्योंकि दोनों केवल घरवालों के साथ इस खुशी को एन्जॉय करना चाहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article