बॉलीवुड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha इस दिन लेंगे सात फेरे, उदयपुर में एक हफ्ते तक चलेंगे शादी के फंक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 6, 2023, 08:09 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों इसी महीने राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगे। आइए उनकी शादी से जुड़ी अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का रिश्ता बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों ने इसी साल सगाई करने के बाद अपना रिश्ता आधिकारिक भी कर दिया है। जिसके बाद अब दोनों कई मौकों पर एक साथ मंदिरों से लेकर आईपीएल मैच देखने साथ में स्पॉट किए जाते हैं। फैंस को परिणीति और राघव को जोड़ी काफी पसंद आती है। जिसके साथ ही अब दोनों इसी महीने शादी भी करने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव सितंबर 2023 में ही राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। आइए इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक हफ्ते तक चलेंगे शादी के फंक्शन

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन पूरे एक हफ्ते तक चलने वाले हैं। इसी महीने 17 सितंबर से शुरू होने वाली परिणीति और राघव की शादी 24 सितंबर तक चलने वाली है। जिसके साथ ही दोनों की शादी राजस्थान की खूबसूरत शहर उदयपुर में होने वाली है। हाल ही में राघव और परिणीति ने उदयपुर में शादी से पहले सभी जायजा भी ले लिया है। दोनों की शादी काफी खूबसूरत होने वाली है। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article