बॉलीवुड

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: सूफी नाइट का लुफ्त लेते दिखे परी-राघव, हरभजन सिंह हुए शामिल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 21, 2023, 08:52 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही अपने मंगेतर और राजनेता राघव चड्ढा संग शादी रचाने वाली हैं। दोनों राजस्थान के उदयपुर में 24 सितंबर 2023 को सात-फेरे लेने वाले हैं। हालांकि परी और राघव अपने शादी के फंक्शन इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

Image

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Sufi Night

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी रचाने वाली हैं। दोनों राजस्थान के उदयपुर में 24 सितंबर 2023 को सात-फेरे लेने वाले हैं। हालांकि परी और राघव की शादी की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं। मुंबई में परिणीति का घर सज गया है, वहीं दिल्ली में राघव चड्ढा के घर की डेकोरेशन भी पूरी हो गई हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

परिणीति और राघव की शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन राघव और परिणीति सूफी नाइट में झूमते नजर आए हैं। परिणीति और राघव ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मेहमानों ने लिया सूफी नाइट का लुफ्त

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। बीते दिन सूफी नाइट आयोजित की गई है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और क्रिकेटर हरभजन सिंह समेट कई बड़े सितारे नजर आए हैं। अब दोनों के मेहंदी, संगीत और हल्दी के फंक्शन भी आयोजित किए जाएंगे। इन सब के बाद 24 सितंबर को राघव और परिणीति हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएगा। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही नजर आने वाले हैं। सूफी नाइट का आयोजन दिल्ली में राघव चड्ढा के घर पर किया गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article