बॉलीवुड

'सफलता सिर नहीं चढ़नी चाहिए '.......Stree 2 की सक्सेस पर Pankaj Tripathi ने दिया बयान, लोगों ने कहा- किसे कह रहे हो......

Pankaj Tripathi on Stree 2 Success: ​​​​​अभिनेता ने आगे कहा कि फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद दर्शकों को जो खुशी मिली थी, उसने पहले हफ्ते में ही दर्शकों को सीक्वल देखने के लिए थिएटर तक लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। पंकज ने लंबे समय बाद स्त्री 2 के बारे में बात की है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Image

Pankaj Tripathi on Stree 2 Success

Pankaj Tripathi on Stree 2 Success: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) आखिरी बार हिट फिल्म स्त्री 2( Stree 2) में नजर आए थे। पंकज त्रिपाठी को फिल्म के लिए खूब सरहाना मिली थी। अब एक्टर ने स्त्री 2 की सफलता पर अपनी राय रखी । उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद किया और कहा कि सफलता आपके सिर चढ़कर नहीं बोलनी चाहिए। हालांकि उन्होंने मेकर्स और फिल्म के कलाकारों की भी तारीफ की। पंकज ने लंबे समय बाद स्त्री 2 के बारे में बात की है, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

स्त्री 2 की सफलता पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ( Pankaj Tripathi) ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान स्त्री 2 की सफलता पर बात की। बातचीत के दौरान, स्त्री 2 अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इतने कम बजट की फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। उन्होंने आगे कहा कि, "इस सफलता से आपका दिमाग खराब नहीं होना चाहिए। एक ठहराव रहना चाहिए।"

अभिनेता ने आगे कहा कि फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद दर्शकों को जो खुशी मिली थी, उसने पहले हफ्ते में ही दर्शकों को सीक्वल देखने के लिए थिएटर तक लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसा कहने के बाद, उन्होंने यह भी कहा कि फ्रैंचाइज़ी बनाने के लिए, एक सफल फिल्म ही सब कुछ नहीं है। फिल्म को एकदम हटकर और अलग होना चाहिए क्योंकि कभी-कभी, एक फिल्म सफल होती है, लेकिन अलग नहीं होती। उनके अनुसार, स्त्री दोनों ही जरूरतों को पूरा करती है, इसलिए यह भी बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म की जबरदस्त सफलता का एक कारण है।

स्त्री का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बताते चले कि स्त्री ने वर्ल्डवाइड 874.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी छा गई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article