Pankaj Tripathi On Pakistani Stars Ban: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की बॉलीवुड में वापसी की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सब कुछ बदल दिया। फवाद खान की अपकमिंग फिल्म अबीर गुलाल (Abir Gulaal) की रिलीज पर बैन लग गया। इसके बाद एक्टर की फिल्म के गानों को भी यूट्यूब से हटा दिया गया। पाकिस्तानी स्टार्स को इंडिया में बैन कर दिया गया। फवाद खान को इंडिया से बैन किए जाने के बाद बॉलीवुड स्टार्स इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने पाकिस्तानी स्टार्स के बैन के मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
पंकज त्रिपाठी ने पाकिस्तानी स्टार्स के बैन पर कही ये बात
एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी पाकिस्तानी स्टार्स को बैन किए जाने पर अपना रिएक्शन देते नजर आए। न्यूज18 (News18) की गई खास बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी से पाकिस्तानी स्टार्स के बैन किए जाने पर सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि 'पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में काम करना चाहिए या नहीं, ये फैसला सरकार को लेना चाहिए।' इसके अलावा एक्टर पहलगाम हमले पर भी रिएक्शन देते नजर आए। उन्होंने कहा कि 'मुझे दुख हुआ, गुस्सा भी आया और बेबसी भी महसूस हुई। पहलगाम का हमला बहुत दुखद और परेशान करने वाला था।' पंकज त्रिपाठी का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में मेट्रो इन डिनो (Metro In Dino) शामिल है, जो 2025 में रिलीज होगी। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'मिर्जापुर' (Mirzapur) के नए सीजन और 'स्त्री 3' (Stree 3) की तैयारी में भी हैं। पंकज त्रिपाठी के पाकिस्तानी स्टार्स पर दिए गए बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
