बॉलीवुड

Panjab 95: 120 कट को लेकर CBFC पर भड़के दिलजीत दोसांझ, कहा-"उसी फिल्म का सपोर्ट करूंगा..."

Panjab 95: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पंजाब 95 ( Panjab 95) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर कर कुछ शर्त रखी है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है।

Image

Panjab 95

Panjab 95: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पंजाब 95 ( Panjab 95) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सीबीएफसी के कारण कुछ समय के लिए फिल्म को डिले कर दिया गया है। बता दें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म में कट्स लगाने की सलाह दी थी। अब सिंगर ने वीडियो जारी कर भड़ास निकाली है। आइए जानते हैं कि दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा है।

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान कुछ स्ट्रेटजी का खुलासा कया है। इस मूवी के डायरेक्टर हनी त्रेहन बीते एक साल से सीबीएफसी के साथ कुछ मुद्दों पर बात कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार सीबीएफसी ने शुरुआत में फिल्म में 120 कट्स लगाने सलाह दी थी। हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव कर दिलजीत दोसांझ ने कहा-"मुझे उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही भारत में रिलीज होगी। मैं केवल उसी फिल्म का समर्थन करूंगा जो बिना किसी कट के पूरी तरह रिलीज होगी। अगर आप बिना कट के फिल्म रिलीज करेंगे तो मैं आऊंगा। अन्यथा कट के साथ कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे उम्मीद है कि कोई समाधान निकलेगा और यह पंजाब में रिलीज होगी।"

हनी त्रेहान ने कही ये बात

हनी त्रेहान ने भी दिलजीत दोसांझ का लाइव शेयर किया और कहा कि अगर पंजाब 95 कई कट के साथ रिलीज़ होती है तो वह निर्देशक के तौर पर अपना नाम नहीं जोड़ेंगे। हनी ने कहा-"मैं अपनी फिल्म और अपनी टीम के साथ खड़ा हूँ। मैं कभी भी उनका मुझ पर भरोसा कम नहीं होने दूंगा। न्याय जल्द ही होगा और मुझे उम्मीद है कि दुनिया जल्द ही बिना काटे फिल्म देखेगी। जसवंत सिंह खालरा जी की शहादत के लिए बहुत सम्मान।"

ये सितारे फिल्म में आएंगे नजर

पंजाब 95 जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में उग्रवाद के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन और पंजाब पुलिस द्वारा सिख युवाओं की न्यायेतर हत्याओं को उजागर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। फिल्म में अर्जुन रामपाल , वरुण बडोला, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article